सुप्रीम कोर्ट ने EVM में खराबी की शिकायत पर आयोग से जवाब तलब

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में खराबी की रिपोर्ट करने को अपराध माने जाने वाले प्रावधान को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर जवाब दें. इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर शक भी पैदा हो सकता है. शीर्ष अदालत वकील सुनील अहिया की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

ईवीएम मशीन (Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (Electronic Voting Machine) में खराबी की रिपोर्ट करने को अपराध माने जाने वाले प्रावधान को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर जवाब दें. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा.

शीर्ष अदालत वकील सुनील अहिया की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें ईवीएम की खराबी से संबंधित शिकायत दर्ज करने की स्वतंत्रता मांगी गई है. अहिया ने कहा कि 14 अगस्त, 2013 को एक नया नियम 49एमए जोड़ने के लिए चुनाव नियमावली में संशोधन किया गया था, ताकि ईवीएम से जुड़ी शिकायत के मामले में प्रक्रिया का पालन किया जा सके.

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने फिर अलापा EVM का राग, कहा- ईवीएम से आया नतीजा लोगों का जनादेश नहीं, बैलेट पेपर से हों चुनाव

अहिया ने अदालत को बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 177 के साथ चुनाव आचार संहिता के नियम 49एमए में ईवीएम और वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की खराबी की रिपोर्टिग को अपराध माना गया है, जो सही नहीं है.

चुनाव नियमों के नियम 49एमए के अनुसार, यदि शिकायत झूठी साबित होती है, तो शिकायतकर्ता को छह महीने तक जेल या जुर्माने की सजा को सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रावधान एक मतदाता को आगे आने और शिकायत करने से रोक सकता है. इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर शक भी पैदा हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'