देश

Preity Zinta Slams Kerala Congress: 'फेक न्यूज फैलाना बंद करें': केरल कांग्रेस के ट्वीट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कर्जमाफी के बदले सोशल मीडिया अकाउंट सौंपने के आरोपों को किया खारिज

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और केरल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. केरल कांग्रेस का दावा है कि प्रीति जिंटा का 18 करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया गया.

Preity Zinta Slams Kerala Congress: 'फेक न्यूज फैलाना बंद करें': केरल कांग्रेस के ट्वीट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कर्जमाफी के बदले सोशल मीडिया अकाउंट सौंपने के आरोपों को किया खारिज
Photo- Insta & X

Preity Zinta Slams Kerala Congress: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और केरल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. केरल कांग्रेस का दावा है कि प्रीति जिंटा का 18 करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया गया. इसके बदले में उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बीजेपी को सौंप दिया है. इन आरोपों पर नाराजगी जताते हुए प्रीति ने इसे फर्जी खबर बताया और सभी से गलत सूचना न फैलाने की अपील की. ​​उन्होंने मीडिया और राजनीतिक दलों को फटकार लगाई.

प्रीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "सच्चाई जाने बिना झूठी खबर फैलाना शर्मनाक है. मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद चलाती हूं और मेरा कोई भी लोन माफ नहीं हुआ है. मैंने 10 साल पहले लिया गया लोन पूरा चुका दिया है."

ये भी पढें: 1984 सिख विरोधी दंगा मामला: पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

प्रीति जिंटा ने केरल कांग्रेस की आलोचना की

कांग्रेस ने दिया मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला

फेक न्यूज फैलाना बंद करें: प्रीति जिंटा

प्रीति ने यह भी कहा कि अगर किसी को उनके लोन पर कोई संदेह है तो वह पहले जांच कर ले. उन्होंने साफ कहा कि मैं एक गौरवान्वित भारतीय और हिंदू हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे ट्रोल किया जाए. गलत सूचना फैलाना बंद करें. सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें हैं, लेकिन सच्चाई सामने लाना जरूरी है. उन्होंने मीडिया से अपील की है कि कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले एक बार उनसे पुष्टि कर लें.

कांग्रेस ने स्वीकार की गलती!

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने केवल वही खबरें साझा की थीं जो मीडिया में आईं और अगर कोई गलती है तो वे उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए पार्टी ने कहा कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व कर्मचारियों ने 2020 में आरबीआई को पत्र लिखकर बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिसमें प्रीति जिंटा का भी नाम था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).