Donald Trump India Visit: शिवसेना ने ट्रंप से कहा, 'भारत के धार्मिक मामलों से रहें दूर'

शिवसेना ने सोमवार को भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से देश में धार्मिक आजादी से जुड़े मुद्दों पर 'दखल नहीं देने' के लिए कहा है

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ( फोटो क्रेडिट- ANI )

मुंबई: शिवसेना ने सोमवार को भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से देश में धार्मिक आजादी से जुड़े मुद्दों पर 'दखल नहीं देने' के लिए कहा है. शिवसेना ने कहा कि यह देश के 'आंतरिक मामले' की तरह है.ऐसी मीडिया रपटें सामने आई हैं कि ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष देश में धार्मिक स्वतंत्रता के पहलुओं पर अपने संदेह को जाहिर कर सकते हैं, जिसपर शिवसेना ने कहा कि धार्मिक विश्वास के अलावा, शाहीन बाग, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर जैसे मुद्दे, सभी भारत के आंतरिक चिंता के विषय हैं, जिससे भारत की सरकार निपट रही है.

शिवसेना ने अपने पार्टी के अखबारों, सामना और दोपहर का सामना में कहा, "इस देश लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार द्वारा चलाया जा रहा है और स्वतंत्रता या गरिमा से जुड़े मामलों पर बाहरी लोगों से कोई सबक लेने की जरूरत नहीं है .. यह बेहतर होगा यदि अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा के दर्शनीय स्थलों का दौरा पूरा करें.  यह भी पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति का अमूल ने किया खास अंदाज में स्वागत, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी का बनाया ये स्पेशल डूडल

इसमें विस्तार से कहा गया कि ट्रंप दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'एक व्यापार यात्रा' पर भारत का दौरे पर आए हैं.ट्रंप वर्तमान में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के अलावा अपनी पत्नी , बेटी और दामाद के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Michael Feldman: कौन हैं माइकल फेल्डमैन? नैन्सी गुथरी गुमशुदगी मामले के बीच चर्चा में आए सवाना गुथरी के पति

\