देश

UP Elections 2022: यूपी में गरजेंगे शिवराज सिंह चौहान, इन इलाकों में होगी ताबड़तोड़ तीन चुनावी सभाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तर प्रदेश का चुनावी दौरा जारी है. चौहान सोमवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले है. इन सभाओं में चौहान भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे.

UP Elections 2022: यूपी में गरजेंगे शिवराज सिंह चौहान, इन इलाकों में होगी ताबड़तोड़ तीन चुनावी सभाएं
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits: Twitter)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तर प्रदेश का चुनावी दौरा जारी है. चौहान सोमवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले है. इन सभाओं में चौहान भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान विमान से भोपाल से वाराणसी पहुंचेंगे और उसके बाद उनकी जखनिया, मुंगराबादशाहपुर और जफराबाद विधानसभा में चुनावी जनसभाएं है. UP Elections 2022: पीएम नरेंद्र मोदी का अखिलेश यादव पर हमला, कहा - काशी में मेरी मृत्यु की कामना किए जाने पर मुझे बहुत आनंद आया.

बताया गया है कि मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बारह बजे गाजीपुर के जखनिया विधानसभा प्रत्याशी रामराज वनवासी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर उनकी जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा है. यहां चौहान भाजपा के उम्मीदवार अजय दुबे के समर्थन में आमजन को संबोधित करेंगे.

इसी तरह मुख्यमंत्री चौहान की आज की तीसरी सभा जौनपुर के जफराबाद विधानसभा में होगी, यहां चौहान द्वारा भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री चौहान इससे पहले उत्तर प्रदेश में कई उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर चुके है. चौहान के यहां के अलग-अलग हिस्सों में दौरे हो रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).