शिवराज सिंह चौहान मोदी मंत्रिमंडल में होंगे शामिल, मिल सकता है कृषि मंत्रालय का प्रभार!

शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है और उन्हें कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है.

शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits-Twitter)

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है और उन्हें कृषि मंत्रालय (Agriculture Ministry) का प्रभार दिया जा सकता है. किसान से राजनेता बने शिवराज को विधानसभा चुनावों में भाजपा को लगातार जीत दिलाने का श्रेय जाता है. हालांकि पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस से मामूली अंतर से हार गई थी. तब से राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय स्तर पर चौहान की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है. उन्होंने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ा है.

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कराई है. शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गईं विभिन्न कृषि योजनाओं की सफलता के कारण वह उन्हें नए विचारों के साथ केंद्रीय स्तर पर लागू कर सकते हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "कृषि विभाग शिवराज सिंह चौहान को दिया जा सकता है." यह भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कर्ज माफी के लिए मेरे भाई ने नहीं किया था आवेदन

इस साल के प्रारंभ में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा ने एक स्पष्ट संकेत दे दिया था कि चौहान नरेंद्र मोदी की टीम में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\