देश

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उठाए सवाल, कहा- प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्यों नहीं बुलाया (Watch Video)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगी. अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सवाल उठाए हैं.

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उठाए सवाल, कहा- प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्यों नहीं बुलाया (Watch Video)
Credit -ANI

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगी. अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि जब प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब उन्हें वहां क्यों नहीं बुलाया गया था.

राउत ने कहा कि तब उन्हें इन सबसे दूर रखा गया. लेकिन अब चुनाव में माहौल बनाने के लिए उन्हें वहां भेजा जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उठाए सवाल

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी चुनाव हार रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह रत्नागिरी आए और हम कोल्हापुर में हैं. हमारा भी उनसे सामना हो जाएगा. सीएम योगी महाराष्ट्र या कहीं भी जाएं, अब लोग उन्हें  स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).