शरद पवार ने महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- मेरे बारे में पीएचडी करने में 12 साल लगेंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को मुझ पर "पीएचडी" करने के लिए कम से कम 12 साल लगेंगे. दिग्गज नेता मुंबई के वडाला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में कॉलेज के युवाओं के साथ बातचीत कर रहे थे
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को मुझ पर "पीएचडी" करने के लिए कम से कम 12 साल लगेंगे.
दिग्गज नेता मुंबई के वडाला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में कॉलेज के युवाओं के साथ बातचीत कर रहे थे. पवार ने पाटिल की टिप्पणियों के बारे में कहा, "स्नातकोत्तर के बाद पीएचडी पूरी करने में सामान्यत: तीन साल लगते हैं. मुझे लगता है कि चंद्रकांत पाटिल को इस थीसिस को पूरा करने के लिए 10-12 साल की जरूरत होगी."
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान NCP प्रमुख शरद पवार और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग हुई थी. सीएम फडनवीस ने भी शरद पवार की आलोचना की थी.
संबंधित खबरें
Shiv Jayanti 2026 Tithi Nusar Date: तिथि और तारीख को लेकर संशय दूर, जानें कब मनाया जाएगा जन्मोत्सव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि में AI को बताया 'प्रेडिक्टिव गवर्नेंस'; किसानों के लिए बनेगा 'डिजिटल दोस्त'
Pune Shivneri Fort News: पुणे में शिव जयंती कार्यक्रम के दौरान शिवनेरी किले पर भीड़ के चलते मची भगदड़, 3 लोग घायल; VIDEO
Maharashtra Dry Day Today: महाराष्ट्र में आज नहीं मिलेगी शराब, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दुकानों, बार और रेस्तरां में पीने और बिक्री पर लगा प्रतिबंध
\