मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं.
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. भाजपा के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, अमित शाह रविवार दोपहर 1.15 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे. वे होशंगाबाद के गुप्ता ग्राउंड में सभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से होशंगाबाद से भोपाल राजाभोज हवाईअड्डे पहुंचेंगे.
वह सोमवार को सुबह 9़15 बजे प्रदेश कार्यालय से राजाभोज हवाईअड्डे पहुंचकर सुबह 10.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे. खजुराहो से हेलिकॉप्टर द्वारा बीटीआई ग्राउंड, सतना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: हम जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ रहें हैं- राहुल गांधी
इसके बाद यहीं से एस.ए.एफ ग्राउंड रीवा और वहां से हेलिकॉप्टर उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड डिडौरी पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे.
संबंधित खबरें
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Petroleum Reserves Update: देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, 65 लाख MT और बढ़ाने की तैयारी में सरकार, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
Mirzapur ‘Barking Boy’ Case Update: मिर्जापुर के ‘भौंकने वाले लड़के’ को रेबीज नहीं, मानसिक बीमारी; डॉक्टर शेफाली बत्रा ने बताई असली वजह
8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी, एरियर और पेंशन बदलाव पर सस्पेंस, क्या है कर्मचारियों की उम्मीदें
\