VIDEO: राजस्थान के दौसा में सचिन पायलट का जलवा बरकरार, कांग्रेस के डीसी बैरवा बन सकते हैं विधायक
Photo- X/@SachinPilot

Dausa Upchunav Result 2024: राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणामों में कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा उर्फ डीसी बैरवा ने बीजेपी के जगमोहन मीणा को पीछे छोड़ दिया है. अब तक 14 राउंड की मतगणना हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा 65589 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी के जगमोहन मीणा को 55310 वोट मिले हैं. दोनों के बीच 7884 वोटों का अंतर है. दौसा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान बड़े नेताओं ने भी प्रचार किया था. यहां विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है. उन्होंने अपने करीबी डीसी बैरवा के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था, जिसका जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राजस्थान के दौसा में सचिन पायलट का जलवा बरकरार