देश

मायावती और अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- उनका आशीर्वाद लेने आए हैं हम

बिहार के आरजेडी प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव रविवार को लखनऊ पहुंचे. लखनऊ पहुंचने के बाद वो अखिलेश यादव और मायावती से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

मायावती और अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- उनका आशीर्वाद लेने आए हैं हम
तेजस्वी यादव (Photo Credits:ANI)

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election)  में एसपी-बीएसपी (SP-BSP Alliance) एक साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है. एसपी मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शनिवार को गठबंधन का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. इस गठबंधन के बाद बिहार के आरजेडी प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) रविवार को लखनऊ पहुंचे. लखनऊ पहुंचने के बाद वो अखिलेश यादव और मायावती से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

मायावती के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा कि हम सबसे छोटे हैं, इसलिए हम सबका आशीर्वाद लेने आए हैं. इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने भी यही कल्पना की थी कि यूपी में महागठबंधन हो, जिसमें अखिलेश और मायावती साथ मिलकर चुनाव लड़ें.

इस मौके पर आरक्षण के मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लगाई गई है, संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो काम मोहन भागवत ने कहा था, मोदी जी वही कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SP-BSP ने छोड़ा साथ तो कांग्रेस को मिला नया दोस्त, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव बोले- गठबंधन के लिए तैयार हैं हम

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री जी से कोई लड़ाई नहीं है, ये तो हमारे विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसे हम सभी साथ मिलकर लड़ेंगे. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी आज इसलिए जेल में हैं, क्योंकि उन्होंने मोदी जी के सामने घुटने नहीं टेके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).