देश

शाहजहांपुर रेप केस: आरोपी स्वामी चिन्मयनांद के बाद अब दुष्कर्म पीड़िता भी हो सकती है गिरफ्तार

जेल भेजे गए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयनांद पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है. सूत्रों ने कहा कि चिन्मयानंद से जबरन धन वसूलने के लिए पीड़िता के दोस्त संजय सिंह तथा दो चचेरे भाइयों-सचिन और विक्रम ने चिन्मयानंद को फोन किया था और इस साजिश में पीड़िता भी शामिल थी.

शाहजहांपुर रेप केस: आरोपी स्वामी चिन्मयनांद के बाद अब दुष्कर्म पीड़िता भी हो सकती है गिरफ्तार
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ : जेल भेजे गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयनांद पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है. विशेष जांच दल (SIT) के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने कहा कि चिन्मयानंद से जबरन धन वसूलने के लिए पीड़िता के दोस्त संजय सिंह तथा दो चचेरे भाइयों-सचिन और विक्रम ने चिन्मयानंद को फोन किया था और इस साजिश में पीड़िता भी शामिल थी. शुक्रवार को चिन्मयानंद को गिरफ्तार किए जाने और जेल भेजे जाने के कुछ ही घंटों के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामला: स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा ने SIT को सौंपी पेनड्राइव, 40 से अधिक वीडियो मौजूद

सूत्रों ने कहा कि चूंकि जांच के सभी आदेश शीर्ष अदालत ने दिए थे, इसलिए एसआईटी पीड़िता को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट को सूचित कर सकती है. एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा, "जबरन वसूली मामले में वह सक्रिय थी और हम उस पर नजर रखे हुए हैं. हम उचित समय पर कार्रवाई करेंगे."

चिन्मयानंद की संस्था के एक कॉलेज से पोस्टग्रेजुएट का कोर्स कर रही कानून की छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं. उसने दावा किया है कि उसका शोषण एक साल तक चला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).