देश

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बड़ा हमला, ट्वीट कर बीजेपी के बारे में कही ये बात

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच बयान बाजी का सिलसिला जारी है. सरकार को बचाने को लेकर कांग्रेस की तरफ से सीएम अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) मोर्चा संभाले हुए हैं. शनिवार को उन्होंने एक ट्वीट बीजेपी पर हमला किया है.

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बड़ा हमला, ट्वीट कर बीजेपी के बारे में कही ये बात
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Photo Credits ANI)

जयपुर: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच बयान बाजी का सिलसिला जारी है. सरकार को बचाने को लेकर कांग्रेस की तरफ से सीएम अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) मोर्चा संभाले हुए हैं. शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि "राजस्थान में जनता की निर्वाचित सरकार धरने पर बैठी है, बीजेपी जनमत की हत्या में मगन है, प्रजातंत्र बेड़ियों में है और देश खतरे में है!

वहीं उन्होंने आगे लिखा कि विधान और लोकतंत्र की रक्षा हम करेंगे. संघर्ष की इस आंधी के बाद नया दृष्य आएगा, मूल्यों और नीति का झंडा फिर से लहराएगा. वहीं सरकार बचाने को लेकर ही गहलोत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि  जरुरत पड़ी तो हम राष्ट्रपति से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम पीएम मोदी (Pm Modi)  के आवास के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे. यह भी पढ़े: राजस्थान का सियासी नाटक: कांग्रेस को अब भी है सचिन पायलट की वापसी की आस, बीजेपी भी बोली- अभी फ्लोर टेस्ट की जरुरत नहीं

बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायकों के बागी तेवर के बाद गहलोत बहुमत दिखाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन राज्यपाल की तरफ से कल तक कोई जवाब नहीं आया है.जिसके बाद सीएम गहलोत ने राज्यपाल कमलनाथ मिश्र से मिलने को लेकर समय मांगा था. खबरों के अनुसार राज्यपाल की तरफ से शाम चार बजे तक मिलने को लेकर समय भी दिया गया था. लेकिन खबर है कि सीएम अशोक गहलोत अब तक मिलने के लिए नही गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).