केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत और अमेरिका सहयोग में पिछले पांच साल में हुई काफी वृद्धि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच साल में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई है. सिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी आगामी वर्षों में और बढ़ेगी. अमेरिकी सीनेटरों टेड क्रूज (रिपब्लिकन-टेक्सास) और मैगी हसन (डेमोक्रेट-न्यू हेम्पशायर) ने शुक्रवार को यहां राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच साल में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई है. सिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी आगामी वर्षों में और बढ़ेगी. अमेरिकी सीनेटरों टेड क्रूज (रिपब्लिकन-टेक्सास) और मैगी हसन (डेमोक्रेट-न्यू हेम्पशायर) ने शुक्रवार को यहां राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, "बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की." उन्होंने अमेरिका को विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र और भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय साझेदारों में से एक बताया.
यह भी पढ़ें : भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में उतरी पाकिस्तानी आर्मी, लड़ाकू विमान राफेल की पूजा पर दिया बड़ा बयान
बयान में कहा गया, "भारत और अमेरिका के बीच सहयोग में पिछले पांच साल में काफी वृद्धि हुई है. राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का आगामी वर्षों में और विस्तार होगा." रक्षा मंत्री ने आतंकवाद से मुकाबला करने में अमेरिका की भूमिका की सराहना की. उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

