देश

Rahul Kaswan Resigns From BJP: बीजेपी सांसद राहुल कस्वां का चूरू से टिकट कटने पर पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल!

लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के चूरू से बीजेपी के सांसद राहुल कस्वां का टिकट कट गया है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि पार्टी के फैसले से नाराज है. नाराज होकर ही उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

Rahul Kaswan Resigns From BJP: बीजेपी सांसद राहुल कस्वां का चूरू से टिकट कटने पर पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल!
Rahul Kaswan - Photo Credits Twitter

Rahul Kaswan Resigns From BJP: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के चूरू से बीजेपी के सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर कस्वां ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बारे में ऐलान किया. राहुल कस्वां के बारे में कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस उन्हें देवेंद्र झाझरिया के सामने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है. बीजेपी से राहुल कस्वां खुद इस्तीफे दे रहे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी.. यह भी पढ़े: HP BJP President Resigns: हिमाचल प्रदेश BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा

राहुल कस्वां अपने इस्तीफे की सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए लिखा. राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार...मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ.राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ.

 

बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ने बीजेपी से दिया इस्तीफा:

वहीं राहुल कस्वां  ने लिखा, समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया. विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).