देश

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 नतीजे: रुझानों के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, बीजेपी पिछड़ी

राजस्थान (Rajasthan) में शुक्रवार को समाप्त हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. अभी तक के रुझानों को देखें तो कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी 76 सीटों पर ही सिमटी हुई है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 नतीजे: रुझानों के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, बीजेपी पिछड़ी
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

राजस्थान (Rajasthan) में शुक्रवार को समाप्त हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. अभी तक के रुझानों को देखें तो कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी 76 सीटों पर ही सिमटी हुई है. बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में भी कांग्रेस (Congress) को राजस्थान की सत्ता के लिए जनादेश मिलता दिख रहा था. अभी तक के रुझानों के कांग्रेस बीजेपी से कई आगे निकल गई है. अभी तक के नतीजों के अनुसार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है.

राजस्थान के चुनावी दंगल में बीजेपी जहां अपनी सत्ता बचाने के लिए दम भर रही थी तो वहीं कांग्रेस इस रण में बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने के ख्वाब को पूरा करने की जद्दोजहत कर रही थी. यह भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 नतीजे: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को लग सकता है बड़ा झटका

बता दें कि राज्य के जनता सीएम वसुंधरा राजे से कुछ नाराज चल रही थी जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिला. राज्य में कांग्रेस बीजेपी से कई आगे निकल गई है. बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. राज्य में सरकार बनाने के लिए पार्टी को 100 सीटों की आवश्यकता होती है. चुनाव के ताजा नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).