पाली: बीजेपी उम्मीदवार के घर पर ईवीएम मिलने की खबर के बाद रिटर्निंग अधिकार को हटाया गया
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है. भाजपा के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.
नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है. भाजपा के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई. इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग ने कहा था कि एक सेक्टर अधिकारी ईवीएम मशीन लेकर भाजपा उम्मीदवार के घर गया था जिसके बाद सेक्टर अधिकारी को हटा दिया गया और संबंधित ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया.
निर्वाचन आयोग ने पाली के रिटर्निंग अधिकारी महावीर को भी हटाने का आदेश दिया.वहीं जोधपुर के राकेश को कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया.
संबंधित खबरें
Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा
Ghaziabad Dog Attack: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों का शख्स पर जानलेवा हमला, बुरी तरह नोचा (Watch Video)
'भीख मांगो, उधार लो या चोरी करो, पर पत्नी को गुजारा भत्ता दो', सुप्रीम कोर्ट ने कम आय बताने वाले पति को जमकर फटकारा
Harsh Goenka: मुंबई मेट्रो 3 की तारीफ में हर्ष गोयनका के कसीदे, ट्रेवल के बाद फोटो पोस्ट कर बोले – पेरिस, लंदन और न्यूयॉर्क से बेहतर अनुभव
\