Rahul Gandhi's Target on BJP: राहुल गांधी का तंज, ओडिशा की BJD और तेलंगाना की BRS को बताया बीजेपी की पार्टी
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है. हम BJP के खिलाफ लड़ते रहेंगे. BJP और BJD एक ही पार्टी हैं. इनका बस नाम बदला है. इसी तरह से तेलंगाना की BRS भी BJP से मिली हुई है. हमने तेलंगाना में BRS को उखाड़कर फेंक दिया है. यही काम हम ओडिशा में भी करने जा रहे हैं.
Rahul Gandhi's Target on BJP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को ओडिशा के राजगांगपुर पहुंची. यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है. हम BJP के खिलाफ लड़ते रहेंगे. BJP और BJD एक ही पार्टी हैं. इनका बस नाम बदला है. इसी तरह से तेलंगाना की BRS भी BJP से मिली हुई है. हमने तेलंगाना में BRS को उखाड़कर फेंक दिया है. यही काम हम ओडिशा में भी करने जा रहे हैं.
देखें VIDEO: