देश

Rahul Gandhi On Smriti Irani: राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील, कहा -स्मृति ईरानी और दुसरे नेताओं के बारें में अपमानजनक टिपण्णी न करें

बीजेपी की नेता और पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली का सरकारी बंगला खाली कर दिया है. अब ऐसे में ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड कर रहा है. इसी बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने उनके लिए ऐसा कुछ कहा की , लोग राहुल की तारीफे कर रहे है.

Rahul Gandhi On Smriti Irani: राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील, कहा -स्मृति ईरानी और दुसरे नेताओं के बारें में अपमानजनक टिपण्णी न करें
Credit -ANI

Rahul Gandhi On Smriti Irani: बीजेपी की नेता और पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली का सरकारी बंगला खाली कर दिया है. अब ऐसे में ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड कर रहा है. इसी बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने उनके लिए ऐसा कुछ कहा की , लोग राहुल की तारीफे कर रहे है. दरअसल राहुल गांधी ने अपने 'ट्विटर एक्स ' पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश दिया है.

जिसमें उन्होंने कहा की ,' जीवन में हार जीत लगी रहती है, मैं सभी से आग्रह करता हूं की स्मृति ईरानी या अन्य नेता के लिए अपमानजनक भाषा बोलने से बचे, लोगों का अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं. बता दें की अमेठी से स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरीलाल शर्मा ने हरा दिया था. ये भी पढ़े :Smriti Irani Vacates Govt Bungalow: अमेठी की हार के बाद स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, जानें अब क्या होगा नया पता

देखें ट्वीट :

नियमों के अनुसार जो मंत्री या सांसद हार जाते है, उन्हें सरकारी बंगला खाली करना होता है. ईरानी ने बंगला खाली कर दिया है और इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हुई. इसके बाद राहुल गांधी का ये बयान सामने आया है.

बता दें की पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी , सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर हमेशा टिपण्णी करती रहती थी. कई बार तो उन्होंने गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान भी दिए थे. इसी को लेकर लोग उनके पुराने बयानों को और राहुल गांधी की इस अपील की तुलना भी सोशल मीडिया पर कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).