पंजाब में पिछले दो वर्षों में 100 से अधिक आतंकवादी गिरफ्तार किए गए : सीएम अमरिंदर सिंह

पंजाब में कोई भी गड़बड़ी पैदा करने के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने 28 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पिछले दो वर्षों में 100 से अधिक आईएसआई समर्थित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credit-PTI)

मोहाली. पंजाब में कोई भी गड़बड़ी पैदा करने के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Punjab CM Captain Amarinder Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने 28 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पिछले दो वर्षों में 100 से अधिक आईएसआई समर्थित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.

प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2019 के पहले दिन मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने पिछले दो वर्षों में 28 आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आईएसआई समर्थित 100 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।’’ पंजाब को अस्थिर करने के किसी भी प्रयास के प्रति पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ठीक से रहिए या किसी भी परिणाम को भुगतने के लिए तैयार रहिए.’ यह भी पढ़े-पंजाब: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- महिलाओं की सुरक्षा के लिए दी जाएगी मुफ्त पुलिस सहायता, उन्हें सुरक्षित पहुंचाया जाएगा घर

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान की अपनी समस्याएं हैं, लेकिन मैं उनकी समस्याओं को हमारी समस्याएं नहीं बनाने दूंगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं