प्रियंका गांधी बोलीं- क्रोनोलोजी समझिए आप, पहले वो 2 करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर संविधान बर्बाद करेंगे

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, 'क्रोनोलोजी समझिए आप, पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे, फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे, फिर वो आपको 'फूल' बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा.'

प्रियंका गांधी (Photo Credits; Twitter)

कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर नए अंदाज में निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, 'क्रोनोलोजी समझिए आप (Chronology Samajhiye Aap), पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां (Jobs) का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे, फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज (Universities) बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान (Constitution) बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रोटेस्ट (Protest) करेंगे, फिर वो आपको 'फूल' बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान (Youngistan) मैदान में डटा रहेगा.'

गौरतलब है कि कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ‘असंवैधानिक’ करार दे रही है. इसे और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर वह सरकार पर लगातार हमले बोल रही है. दरअसल, 'क्रोनोलोजी समझिए' से संबंधित एक बयान सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था.  यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोले राहुल गांधी- सभी धर्मों और जातियों के लोगों को साथ लिए बिना नहीं चल सकती भारत की अर्थव्यवस्था.

प्रियंका गांधी का ट्वीट-

कुछ महीनों पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा था, 'आप क्रोनोलोजी समझ लीजिए, पहले सीएबी आने जा रहा है, सीएबी आने के बाद एनआरसी आएगा..' अमित शाह के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ढेर सारे मीम्स शेयर हो रहे हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए इस लाइन का सहारा लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट