प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक पीएम इमरान खान से कहा- विश्वास का माहौल बनाइए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान (PM Imran Khan) से कहा है कि भारत उनके देश के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम इमरान खान (Photo credits : IANS)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से कहा है कि भारत उनके देश के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए 'विश्वास का माहौल, आतंक, हिंसा व शत्रुता से मुक्त माहौल' बनाने की जरूरत है. पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने इस महीने की शुरुआत में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई संदेश भेजा था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने यह संदेश उन्हें भेजा.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी को उनके बधाई संदेश के जवाब में यही संदेश दिया. मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "स्थापित कूटनीतिक प्रथा के तहत, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से प्राप्त शुभकामना संदेश के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी."

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया विश्वास, सामाजिक जीवन के अनुभव के कारण सुगमता से लोकसभा का संचालन करेंगे ओम बिरला

प्रवक्ता ने कहा, "अपने संदेशों में, दोनों ने उल्लेख किया कि भारत पाकिस्तान समेत अपने पड़ोसी देशों के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है." प्रधानमंत्री ने कहा, "इसके लिए, यह जरूरी है कि आतंक, हिंसा और शत्रुता से मुक्त और विश्वास का माहौल बनाया जाए." प्रवक्ता ने कहा, "जयशंकर ने भी 'आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल' बनाने की जरूरत पर जोर दिया."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट