Prashant Kishor Poll Predictions: प्रशांत किशोर ने फिर बढ़ाई इंडिया गठबंधन की चिंता, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर किया बड़ा दावा
Prashant Kishore

Prashant Kishor Poll Predictions: राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की चिंता को बढ़ाने वाला दावा किया है. उन्होंने अपने चुनाव आकलन को 100% सही बताते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा- पानी पीना शरीर के लिए अच्छा होता है. यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेटेड रखता है. जो लोग इस चुनाव के नतीजे के बारे में मेरे आकलन से चकित हैं, उन्हें 4 जून को भरपूर पानी अपने पास रखना चाहिए. दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 303 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं है.

प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर किया बड़ा दावा