देश

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा- पिता की हालत पहले से काफी बेहतर; अस्पताल ने कही ये बात

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के बेटे और पूर्व कांग्रेस (Congress) सांसद अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पिता पिछले दिनों की तुलना में बहुत बेहतर हाल है.

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा- पिता की हालत पहले से काफी बेहतर; अस्पताल ने कही ये बात
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के बेटे और पूर्व कांग्रेस (Congress) सांसद अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पिता पिछले दिनों की तुलना में बहुत बेहतर हाल है. मुखर्जी ने रविवार को ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि उनके पिता के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं और उनका उपचार सही दिशा में प्रतिक्रिया कर रहा है. कुछ दिन पहले ही भारत के 13वें राष्ट्रपति मुखर्जी कोरोना वायरस (Coronavirus) से पॉजिटिव पाए गए थे, और उनकी इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी भी हुई है.

कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी ने आज सुबह ट्वीट किया “कल, मैं अपने पिता के अस्पताल में गया था. ईश्वर की कृपा और आपके शुभकामनाओं के कारण वह पिछले दिनों की तुलना में बहुत बेहतर और स्थिर है! उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं और उन पर इलाज का प्रभाव हो रहा है! हमें दृढ़ता से विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे धन्यवाद.” Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधार नहीं, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मौजूद पिता के लिए बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भगवान से की ये प्रार्थना

हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पिता जीवित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति गलती से अपने बाथरूम में फिसल गए और गिर गए, जिससे उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का जम गया. जिसे हटाने के लिए सोमवार को 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी की गई.

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army's Research and Referral Hospital) के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल कंडीशन में अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, "श्री प्रणब मुखर्जी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. उनके महत्वपूर्ण और क्लीनिकल पैरामीटर्स स्थिर हैं लेकिन वे अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उहें कुछ पुरानी अन्य बीमारियां भी हैं. विशेषज्ञों की टीम बारीकी से उनकी स्थिति पर नजर रख रही है."

सर्जरी से पहले 10 अगस्त को मुखर्जी ने ट्वीट किया था, "एक अलग प्रोसीजर के लिए अस्पताल आया हूं और मेरा कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव निकला है. पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना कोविड-19 परीक्षण कराएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).