प्रकाश जावड़ेकर ने की भविष्यवाणी, कहा कर्नाटक में होने वाला है बड़ा पॉलिटिकल धमाका, गिर सकती है सरकार
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union minister Prakash Javadekar) ने बुधवार को बड़ी भविष्यवाणी की है कि उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जल्द ही 'पॉलिटिकल धमाका' होने वाला है. इतना ही नहीं जावड़ेकर ने कहा कि राज्य में कुमारस्वामी सरकार को गिराने की रणनीति तेज हो गई है.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union minister Prakash Javadekar) ने बुधवार को बड़ी भविष्यवाणी की है कि उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जल्द ही 'पॉलिटिकल धमाका' होने वाला है. इतना ही नहीं जावड़ेकर ने कहा कि राज्य में कुमारस्वामी सरकार को गिराने की रणनीति तेज हो गई है. जावड़ेकर ने कहा 'हम कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे थे, लेकिन सिर्फ 7 सीटें कम होने के कारण हम सरकार बनाने में असफल रहे. उन्होंने कहा कि जेडी (एस) JD(S) और कांग्रेस अवसरवादी राजनीति करते हैं, इसलिए वह राज्य को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं.
न्यूज18 के मुताबिक जावड़ेकर ने दावा किया कि जेडी (एस) JD(S) और कांग्रेस (Congress) के बीच 'अशुभ गठबंधन' जल्द टूटने वाला है. कर्नाटक से सांसद और केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र को चिन्हित करते हुए उन्होंने कहा कि कैबिनेट अपने सहयोगियों के विचारों को सिरे से खारिज कर रही है. कैबिनेट में आंतरिक कलह के कारण यह सरकार पतन की ओर जा रही है. अब देखना होगा कि बेलगावी में होने वाले अगले सत्र तक यह सरकार बहुमत में रहती है या नहीं.
विधान परिषद में विपक्ष के लीडर और बीजेपी नेता कोटा श्रीनिवास पूजरी ने दावा किया कि कर्नाटक सरकार राज्य कैबिनेट मंत्री रमेश जर्किहोली को बदल सकती है. रमेश सरकार के हिसाब से नहीं चल रहे हैं. उन्होंने कहा, 'अगर कोई भी सही सोच के साथ बीजेपी के पास अपना दर्द लेकर आता है, तो उसका स्वागत है.'
सउदा में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक से रमेश जर्किहोली के शामिल न होने पर उनकी नाराजगी की अटकलें तेज हो गई हैं. वहीं बीजेपी की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'बीजेपी पिछले छह महीने से 'राजनीतिक भूचाल' आने के संकेत दे रही है. वह केवल शोर मचाना जानती है. हमारी सरकार चट्टान की तरह मजबूत है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

