पीएम मोदी ने पुणे के अस्पताल में अरुण शौरी से मुलाकात की, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी शाम करीब छह बजे पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक पहुंचे, जहां अरुण शौरी भर्ती हैं. पीएम मोदी ने अरुण शौरी के साथ करीब 15 मिनट तक वक्त बिताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार शाम महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी (Arun Shourie) से मुलाकात की. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी शाम करीब छह बजे पुणे (Pune) के रूबी हॉल क्लीनिक (Ruby Hall Clinic) पहुंचे, जहां अरुण शौरी भर्ती हैं. पीएम मोदी ने अरुण शौरी के साथ करीब 15 मिनट तक वक्त बिताया. वहीं, पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडस से ट्वीट कर लिखा, 'पुणे में, मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से मुलाकात की. उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके साथ शानदार बातचीत हुई. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं.'
मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट, न्यूरोसर्जन डॉ. सचिन गांधी पीएम मोदी को अरुण शौरी के कमरे तक लेकर गए. डॉक्टरों ने कहा, 'पीएम मोदी ने अरुण शौरी के साथ 15 मिनट बिताए. उन्होंने बातचीत के दौरान अरुण शौरी को गले लगा लिया.' उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अरुण शौरी के कमरे के बाहर उनके परिजनों से भी बात की. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक यह पूर्व नियोजित दौरा नहीं था. यह भी पढ़ें-
देखें वीडियो-
#WATCH Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi met former Union Minister and senior journalist Arun Shourie at Ruby Hall Clinic in Pune, today. pic.twitter.com/NcdkwpHJDp
— ANI (@ANI) December 8, 2019
एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने करीब 45 मिनट तक अस्पताल में वक्त बिताए. पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस महानिदेशकों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पीएम मोदी पुणे में थे.
In Pune, I met former Union Minister Arun Shourie Ji. Enquired about his health and had a wonderful interaction with him.
We pray for his long and healthy life. pic.twitter.com/arjXSUoirf
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2019
बता दें कि अरुण शौरी पुणे से करीब 60 किलोमीटर दूर लवासा में अपने बंगले के निकट टहलने के दौरान एक दिसंबर को गिर गए थे, जिसके बाद उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने कहा कि अरुण शौरी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

