पीएम मोदी ने की अपने दूसरे कार्यकाल की पहली PRAGATI मीटिंग, साल 2022 तक 'सबके लिए घर' का संकल्प दोहराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली 'प्रगति' बैठक आयोजित की. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साल 2022 तक 'सबके लिए घर' के संकल्प को दोहराया. इसके अलावा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत और सुगम्य भारत अभियान जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा भी की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को दिल्ली (Delhi) में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली 'प्रगति' (PRAGATI) बैठक आयोजित की. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साल 2022 तक 'सबके लिए घर' (Housing for All) के संकल्प को दोहराया. इसके अलावा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) और सुगम्य भारत अभियान (Sugamya Bharat Abhiyan) जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा भी की. पीएम मोदी ने विशेषकर वर्तमान मानसून सीजन के दौरान राज्यों से जल संरक्षण की दिशा में अधिकतम प्रयास करने का आह्वान किया.
पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए 30वीं 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की. इसके अलावा पीएम मोदी ने रेलवे और सड़क विभाग की आठ महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की. यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी एप पर बनेगा 'बुक कॉर्नर', प्रधानमंत्री ने नाम सुझाने को कहा
Delhi: Prime Minister Narendra Modi held the first PRAGATI meeting of his second term, today. In the meeting PM strongly reiterated commitment for "Housing for All" by 2022, & reviewed the progress of flagship schemes Ayushman Bharat & Sugamya Bharat Abhiyan. pic.twitter.com/a649rBEutT
— ANI (@ANI) July 31, 2019
इन प्रोजेक्ट्स के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में काम चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

