देशभर में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा- देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं, स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए.
आज रात, होलिका दहन का त्योहार मनाया जाएगा. लकड़ी और घास का ढेर लगाकर उसमें आग लगाई जाएगी और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मनाया जाएगा. कल रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर होली का जश्न मनाएंगे. यह त्योहार लोगों को एकजुट होने और आपसी भेदभाव मिटाने का संदेश देता है.
देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2024













QuickLY