विपक्ष को पछाड़ने के बाद रविवार को पीएम मोदी अपनी मां का लेंगे आशीर्वाद
मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाएंगे जहां से उन्होंने 4.79 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता है.
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेने रविवार को गुजरात जाएंगे. मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाएंगे जहां से उन्होंने 4.79 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता है. वहीं, बीजेपी को अपने दम पर बहुमत हासिल हुआ. देश की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और बीजेपी के पक्ष में बंपर मतदान किया.
बहरहाल, शनिवार को दिल्ली में NDA के नवनिर्वाचित सांसदों की इस बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के चुने गए सांसद शनिवार को औपचारिक तौर पर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे.
Will be going to Gujarat tomorrow evening, to seek blessings of my Mother. Day after tomorrow morning, I will be in Kashi to thank the people of this great land for reposing their faith in me.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2019
बैठक में उद्धव ठाकरे, राम विलास पासवान के साथ एनडीए के सभी नेता मौजूद होंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज और कल मंत्रिमंडल के गठन और पोर्टफोलियो को लेकर एनडीए के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे. वहीं बीजेपी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने नतीजों के दिन की यह बता दिया था कि नरेंद्र मोदी की तरफ से सभी सांसदों को अगले 100 दिनों का एजेंडा तय करने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

