PM Modi: पीएम मोदी ने राजमाता अमृता रॉय से फोन पर की बात, कहा- भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे
Photo- ANI

PM Modi spoke to Rajmata Amrita Roy: पीएम मोदी ने प.बंगाल के कृष्णानगर से बीजेपी की उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय से फोन पर बात की है. फोन पर पीएम मोदी ने कहा कि वह प. बंगाल में गरीबों से लूटा गया पैसा हर हाल में उन्हें वापस लौटाएंगे.

पीएम ने कहा कि वह इसके लिए कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं. इसी क्रम में ईडी ने भ्रष्टाचारियों के संपत्ति की कुर्की की है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं, दूसरी तरफ सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं. पीएम ने विश्वास जताया कि प. बंगाल की जनता 'परिवर्तन' के लिए मतदान करेगी.