PM Modi Reaction on LS Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, BJP-NDA इलेक्शन के लिए तैयार
PM Modi | Credit- ANI

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोकतंत्र के लिए इसे सबसे बड़ा त्योहार बताया है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा  चुनाव  आयोग  ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हम, भाजपा-एनडीए, चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हम सभी क्षेत्रों में सुशासन और सेवा वितरण के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं.  बता दें कि चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के अनुसार देश में सात चरणों में वोट डाले जायेंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को  मतदान होगे. अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे. जिन वोटों की गिनती 4 जून हो होगी.

Tweet: