Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर राहुल गांधी पर निशाना, कहा- उनका भ्रम जितनी जल्दी टूटे उतना अच्छा है

कृषि बिल को लेकर एक तरफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ विपक्ष और केंद्र के नताओं की तरफ से जवाबी हमले भी नहीं रूके हैं. इसी बीच पीएम ने आज 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले हैं. इसे लेकर अब बीजेपी के नेता हमलावर हो गए हैं और विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. ईरानी ने कहा कि उनका भ्रम जितनी जल्दी टूटे उतना अच्छा है.

स्मृति ईरानी और राहुल गांधी (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 25 दिसंबर. कृषि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर एक तरफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ विपक्ष और केंद्र के नताओं की तरफ से जवाबी हमले भी नहीं रूके हैं. इसी बीच पीएम ने आज 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले हैं. इसे लेकर अब बीजेपी के नेता हमलावर हो गए हैं और विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने पीएम किसान सम्मान निधि (Pm Kisan Samman Nidhi) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला बोला है. ईरानी ने कहा कि उनका भ्रम जितनी जल्दी टूटे उतना अच्छा है.

केंद्रीय कृषि मंत्री और यूपी के अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएम ने आज 18,000 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले हैं. अमेठी लोकसभा क्षेत्र में भी 39 करोड़ रुपये 1 लाख से ज्यादा किसानों तक पहुंचा है. यह उन लोगों को जवाब है जिन्होंने ऐसे लोकसभा क्षेत्रों में वर्षों-वर्ष अपनी सत्ता रखी, लेकिन किसान को वंचित रखा. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बीजेपी ने पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर ममता बनर्जी को घेरा, कैलाश विजयवर्गीय बोले-दीदी कहती है पहले मेरे खाते में पैसा डालो

ANI का ट्वीट-

ईरानी ने कहा कि अमेठी जो एक वक्त में गांधी परिवार का गढ कहलाता था, आज वही अमेठी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास का साक्षी है. राहुल गांधी का भ्रम जितनी जल्दी टूटे उतना अच्छा. पिछले चुनाव में वो सिमटकर लगभग 40 रह गए थे, अगले चुनाव में उनका क्या हश्र होगा वो भी जानते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट