Phalodi Satta Matka Prediction: MVA या महायुती? महाराष्ट्र में कौन जीत रहा चुनाव? फलोदी सट्टा बाजार का जानें ताजा आकलन
फलोदी सट्टा बाजार के आकलन बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महायुति गठबंधन को प्रदेश की 288 में से 144-152 के बीच सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस, शिवसेना UTB, और शरद पवार (SP) महाविकास अघाड़ी को महायुती से कम सीटें मिल रही है.
Phalodi Satta Bazar on Maharashtra: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं. वहीं, चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र के चुनाव में महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) या महायुती (Mahayuti) दोनों गठबंधन में किसकी जीत हो रही है. चुनाव परिणाम आने से पहले ही सट्टा बाजार गर्म हो गया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आकलन सामने आया है. जानते हैं कि महाविकास अघाड़ी और महायुती इस चुनाव में किसे जीत मिल रही है.
फलोदी सट्टा बाजार के आकलन:
फलोदी सट्टा बाजार के आकलन बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महायुति गठबंधन को प्रदेश की 288 में से 144-152 के बीच सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस, शिवसेना UTB, और शरद पवार (SP) महाविकास अघाड़ी को महायुती से कम सीटें मिल रही है. लेकिन चुनाव में महायुती को महाविकास अघाड़ी कड़ी टक्कर देती हुई रही है. हालांकि महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में इसका फैसला 23 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा. यह भी पढ़े: Mumbai Election 2024: 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मुंबई तैयार, जानें वोटरों को मिलेंगी क्या नई सुविधाएं
जानें मैटराइज सर्वे क्या कहता है:
मैटराइज सर्वे के मुताबकि महाराष्ट्र में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले गठबंधन 'महायुति' के राज्य में सरकार बनाने का अनुमान है. जबकि, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) को झटका लगने जा रहा है.
महायुती को 145-165 सीटें मिलने के अनुमान :
सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति गठबंधन को 145-165 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी एमवीए को 106-126 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
वोट शेयर के मामले में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के विपक्ष पर भारी पड़ने की संभावना है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 47 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 41% वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। सर्वे में अन्य को 12% तक वोट शेयर मिलने के कयास लगाए गए हैं.
(Disclaimer: सट्टा बाजार के आकलन से प्रभावित न हों. सट्टा खेलना गैरकानूनी है
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

