पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर किया कटाक्ष, कहा- लगता है कि चोर ने राफेल के दस्तावेज लौटा दिए

राफेल (Rafale) सौदे से जुड़े दस्तावेजों की चोरी के संदर्भ में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल (K. K. Venugopal) के ताजा दावे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Photo Credits ANI)

नई  दिल्ली:  राफेल (Rafale) सौदे से जुड़े दस्तावेजों की चोरी के संदर्भ में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल (K. K. Venugopal) के ताजा दावे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि चोर ने दस्तावेज लौटा दिए. चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''सरकार ने बुधवार को कहा कि दस्तावेज चोरी हो गए. शुक्रवार को कहा कि दस्तावेजों की फोटोकॉपी चोरी हुई है. मुझे लगता कि बीच में बृहस्पतिवार को चोर ने दस्तावेज लौटा दिए.''

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘मैं सरकार की समझ को सलाम करता हूँ.’’ दरअसल, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने शुक्रवार को दावा किया था कि राफेल से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी नहीं हुए हैं और उच्चतम न्यायालय में दाखिल किए अपने जवाब में उनका मतलब था कि याचिकाकर्ताओं ने 'वास्तविक कागजातों की प्रति' का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें: एयरसेल-मैक्सिस केस: चिदंबरम और कार्ति की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि 25 मार्च तक बढ़ी

इससे पहले वेणुगोपाल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राफेल विमान सौदे से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी किये गये हैं और याचिकाकर्ता इन दस्तावेजों के आधार पर विमानों की खरीद के खिलाफ याचिकायें रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार चाहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

Social Media Ban for Minors: क्या भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने दिए कड़े नियमों के संकेत

SC on Traffic Challans: बिजली बिल से जुड़ेंगे अनपेड ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा सुझाव; ₹20,000 करोड़ की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी