लॉकडाउन बढ़ाने के पीएम मोदी के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र को घेरा, कहा- पैसा है, खाना है लेकिन सरकार देगी नहीं
चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'गरीबों को 21+19=40 दिन के लिए अपना इंतजाम खुद करने के लिए छोड़ दिया गया. धन है, खाना है लेकिन सरकार दोनों में से कुछ नहीं देगी नहीं. रोओ, मेरे प्यारे देश.'
देश की कोरोना वायरस जंग और लंबी हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. पीएम ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मंगलवार को यह ऐलान किया. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि गरीबों को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल के बाद देश के कुछ हिस्सों में सीमित और सशर्त छूट दी जाएगी. कल यानी बुधवार को सरकार इस बारे में विस्तृत गाइड लाइन जारी करेगी. पीएम मोदी के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'गरीबों को 21+19=40 दिन के लिए अपना इंतजाम खुद करने के लिए छोड़ दिया गया. धन है, खाना है लेकिन सरकार दोनों में से कुछ नहीं देगी. रोओ, मेरे प्यारे देश.' हालांकि चिदंबरम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया.
पी. चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम लॉकडाउन बढ़ाने की मजबूरी समझते हैं. हम इस निर्णय का समर्थन करते हैं. लेकिन गरीबों को 40 दिनों (21+19) के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. पैसा है, खाद्य सामग्री है, लेकिन सरकार इन्हें जारी नहीं कर रही.' एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, 'मुख्यमंत्रियों की धनराशि की मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. इस पैकेज में एक रुपया भी नहीं जोड़ा गया. रघुराम राजन से जीन ड्रीज , प्रभात पटनायक से अभिजीत बनर्जी तक, सलाहों पर ध्यान नहीं दिया गया.' यह भी पढ़ें- Lockdown 2: लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद पीएम मोदी ने बदला अपना Twitter प्रोफाइल Photo, मुंह पर गमछा बांधे हुए आ रहे हैं नजर.
यहां देखें पी चिदंबरम का ट्वीट-
CMs’ demand for money elicited no response. Not a rupee has been added to the miserly package of March 25, 2020
From Raghuram Rajan to Jean Dreze, from Prabhat Patnaik to Abhijit Banerji, their advice has fallen on deaf years.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) April 14, 2020
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ भी विशेष नहीं था. वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं की गयी, कोई विवरण नहीं दिया गया, कोई ठोस बात नहीं है. मध्य वर्ग, गरीब और कारोबारियों के लिए कुछ नहीं कहा गया.' सिंघवी ने सवाल किया, 'लॉकडाउन अच्छा है, लेकिन जीविका का मुद्दा कहां है?
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा, इस महामारी को परास्त करने के लिये यह जरूरी है. पीएम ने कहा, राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भार में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

