जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने पर बिहार में सियासत तेज
बिहार के जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने के केंद्र सरकार के फैसले का बिहार में विरोध प्रारंभ हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है.
पटना: बिहार के जमालपुर से रेल संस्थान को लखनऊ शिफ्ट करने के केंद्र सरकार के फैसले का बिहार में विरोध प्रारंभ हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को पत्र लिखकर फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि जमालपुर संस्थान बिहार की सबसे पुरानी रेल संस्थान में एक है. बिहार सरकार के मंत्री और जद यू नेता संजय झा (Sanjay Jha) ने बुधवार को एक के बाद एक ट्वीट कर केंद्र के इस फैसले का विरोध किया बल्कि इसपर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.
मंत्री झा ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, "जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे के इस सबसे पुराने केन्द्रीय संस्थान से न सिर्फ बिहार के लोगों का बल्कि भारतीय रेल के हजारों लोगों व अधिकारीयों का भावनात्मक जुड़ाव रहा है. नीतीश कुमार जी के 1 मई को लिखे पत्र के आलोक में रेलमंत्री पियूष गोयल जी से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध है." यह भी पढ़ें: बिहार के एक ग्रामीण ने जांच में पत्नी के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने पर संदेह प्रकट किया
#जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे के इस सबसे पुराने केन्द्रीय संस्थान से न सिर्फ बिहार के लोगों का बल्कि भारतीय रेल के हजारों लोगों व् अधिकारीयों का भावनात्मक जुड़ाव रहा है. @NitishKumar जी के 1 मई को लिखे पत्र के आलोक में रेलमंत्री @PiyushGoyal जी से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध है।
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) May 6, 2020
एक अन्य ट्वीट में मंत्री झा ने लिखा, "93 साल पुराना आईआरआईएमईई जमालपुर, बिहार और रेलवे के गौरवपूर्ण इतिहास का अभिन्न हिस्सा रहा है. 1927 से ही यह रेलवे के शीर्षस्थ अधिकारियों को प्रशिक्षित करता रहा है. इसे बिहार से बाहर ले जाने के रेल मंत्री के आदेश पर नीतीश कुमार जी ने पुनर्विचार का आग्रह किया है ." सूत्रों का कहना है कि बिहार के जमालपुर से रेल संस्थान को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शिफ्ट करने की योजना है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

