Exit Poll Debate: एग्जिट पोल डिबेट में शामिल होंगी विपक्षी पार्टियां, इंडिया गठबंधन की बैठक में हुआ फैसला, पहले कांग्रेस ने दूरी बनाने का लिया था फैसला
Pawan Kheda

Exit Poll Debate: दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर इंडिया गठबंधन की मीटिंग जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जानकारी दी है कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल विभिन्न न्यूज चैनलों पर आज शाम से होने वाले एग्जिट पोल डिबेट में शामिल होंगी. दरअसल, इससे पहले कांग्रेस ने एग्जिट पोल से दूरी बनाने का फैसला लिया था. पवन खेड़ा ने सोशल साइट एक्स पर लिखा- इंडिया गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों ने बैठक की और पूर्व निर्धारित एग्जिट पोल पर भाजपा और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को बेनकाब करने का निर्णय लिया है. एग्जिट पोल में भाग लेने के पक्ष और विपक्ष में कारकों पर विचार करने के बाद, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इंडिया गठबंधन के तमाम सदस्य दल आज शाम टेलीविजन पर एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में हिस्सा लेंगे.

एग्जिट पोल डिबेट में शामिल होंगी विपक्षी पार्टियां