देश

Lok Sabha Election 2024: 'सिर्फ शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री नहीं बनेगा', यूपी के इटावा में सपा-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के इटावा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है.

Lok Sabha Election 2024: 'सिर्फ शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री नहीं बनेगा', यूपी के इटावा में सपा-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी (Watch Video)
PM Modi | photo- ANI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के इटावा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है. कांग्रेस का शाही परिवार 5 साल पहले चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था. कांग्रेस के शहजादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था. लेकिन इस बार उनके मंदिर के दर्शन भी बंद हैं.

'इतना ही नहीं, जब 500 साल बाद एक ऐतिहासिक पल आया. पूरा देश भव्य राम मंदिर बनने के खुश हुआ था, तब इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया.'

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: भाजपा नेता ‘द ग्रेट खली’ ने फिरोजाबाद में किया रोड शो, ‘400 पार’ का नारा किया बुलंद

सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

सिर्फ शाही परिवार का वारिस ही CM-PM नहीं बनेगा: पीएम मोदी

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि 75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे, तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा. लेकिन अब सपा और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है. इन्होंने कर्नाटक में रातों रात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया. फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सभी OBC हैं.

कास्ट सेंसस को लेकर प्रधानमंत्री ने विपक्ष को घेरा

पीएम मोदी ने सपा नेता शिवपाल यादव की चुटकी ली

पीएम मोदी ने सपा नेता शिवपाल यादव की चुटकी ली. उन्होंने कहा कि इस इलाके में आकर मुझे 2019 के चुनाव के पहले की बात याद आ रही है, जब संसद का सत्र चल रहा था और संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भाषण के लिए खड़े हुए. मुलायम जी ने संसद में कहा था कि मोदी जी आप तो दोबारा जीतकर आने वाले हैं. नेता जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन संयोग से उनके सगे भाई शिवपाल बीजेपी को जीताने की अपील कर रहे हैं. उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).