देश

उत्तर प्रदेश: महिला मंत्री के नाम पर वसूली करने वाला 1व्यक्ति गिरफ्तार, ठग महिला की तलाश जारी

स्थानीय सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने योगी सरकारी की एक महिला मंत्री के नाम पर ही 'वसूली' शुरू कर दी थी. पुलिस के शिकंजे में आते ही मास्टरमाइंड ठग खुद को कथित नेता बताने लगा. इस सिलसिले में महिला मंत्री के सचिव की शिकायत पर शनिवार को ही आपराधिक मामला दर्ज करावाया गया था. गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक कुमार पाण्डेय बताया गया है.

उत्तर प्रदेश: महिला मंत्री के नाम पर वसूली करने वाला 1व्यक्ति गिरफ्तार, ठग महिला की तलाश जारी
गिरफ्तार / प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

प्रयागराज : स्थानीय सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने योगी सरकारी की एक महिला मंत्री के नाम पर ही 'वसूली' शुरू कर दी थी. पुलिस के शिकंजे में आते ही मास्टरमाइंड ठग खुद को कथित 'नेता' बताने लगा.

इस सिलसिले में महिला मंत्री के सचिव की शिकायत पर शनिवार को ही आपराधिक मामला दर्ज करावाया गया था. गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक कुमार पाण्डेय (40) बताया गया है. प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने आईएएनएस को बताया कि ठग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली: ऑनलाइन मैरिज वेबसाइट पर 20 महिलाओं को धोखा देने और ठगी के मामले में 46 वर्षीय शख्स गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाति सिंह के साथ कार्यरत हैं सुमित सिंह की शिकायत पर स्थानीय सिविल लाइंस थाने में मंत्री के नाम पर ठगी किए जाने की एफआईआर शनिवार को दर्ज की गई थी."

शिकायत में कहा गया है, "काफी समय से कोई अनजान शख्स खुद को मंत्री का स्टाफ/खास बताकर अफसरों आदि को फोन करता था. संदिग्ध कहता था कि महिला मंत्री स्वाति सिंह फलां-फलां काम तुरंत कराना चाहती हैं."

एसएसपी प्रयागराज के मुताबिक, "इतना ही नहीं, आरोपी कुछ देर बाद संबंधित अधिकारी से फोन पर किसी महिला से भी बात करा देता था. उस महिला के बारे में बताया जाता था कि वह राज्यमंत्री स्वाति सिंह हैं."

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, "संदिग्ध आरोपी अशोक कुमार पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसने कुछ और भी सनसनीखेज खुलासे किए हैं. चूंकि जांच अभी जारी है, लिहाजा ऐसे में और ज्यादा तथ्यों का खुलासा करना ठीक नहीं रहेगा."

महिला राज्य मंत्री के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल महिला के बारे में पूछे जाने पर एसएसपी ने कहा, "उसके बारे में काफी कुछ जानकारी मिल चुकी है. पुलिस आरोपी संदिग्ध महिला के काफी करीब है. उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है."

मंत्री के नाम पर वसूली के इस काले कारोबार में और कितने लोग शामिल है? एसएसपी पंकज ने कहा, "अभी इस बारे में कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).