फ्रेंडशिप डे के मौके पर इजरायल ने भारत से कहा- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

इजरायलने रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती. भारत स्थित इजरायली दूतावास ने ट्वीट किया हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2019 भारत. हमारी पुरानी दोस्ती मजबूत हो और बढ़ती साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुए. मोदी 2017 में इजरायल दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली:  इजरायल (Israel) ने रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती.' के बोल लिख कर भारत को शुभकामनाएं दी हैं. भारत स्थित इजरायली दूतावास ने ट्वीट किया, "हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2019 भारत. हमारी पुरानी दोस्ती मजबूत हो और बढ़ती साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुए."

दूतावास ने इसके बाद शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र पर फिल्माए गए हिट गाने के बोल को हिंदी में ट्वीट किया, "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे." दूतावास ने इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ मिलते हुए और अन्य क्षणों की तस्वीरों वाला एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया.

यह भी पढ़ें : दिल्ली: बीजेपी के ‘अभ्यास वर्ग’ का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी अनुशासन और अच्छे आचरण के लिए पार्टी के सांसदों को करेंगे संबोधित

पिछले महीने मोदी और उनके इजरायली समकक्ष का 10 मंजिल ऊंचा पोस्टर इजरायल में सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के तेल अवीव स्थित मुख्यालय पर टांगा गया था. इजरायल में 17 सितंबर को होने वाले आम चुनाव के प्रचार के तहत यह पोस्टर टांगा गया था.

लिकुड पर मोदी के अलावा नेतन्याहू के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के पोस्टर भी टांगे गए हैं. नेतन्याहू मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं में से थे. मोदी 2017 में इजरायल दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे. नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत का दौरा किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\