पीएम मोदी की अपील पर तेजप्रताप यादव ने कहा, लोग लालटेन भी जला सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के खिलाफ जारी जंग में रविवार रात नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की शुक्रवार को अपील की. मोदी की इस अपील पर राजद नेता तेजप्रताप यादव ने अपने अंदाज में प्रतिक्रया दी है.

तेजप्रताप यादव (Photo Credits: PTI)

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Covid-19) के खिलाफ जारी जंग में रविवार रात नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की शुक्रवार को अपील की. मोदी की इस अपील पर राजद नेता तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)  ने अपने अंदाज में प्रतिक्रया दी है. प्रधानमंत्री के बयान के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया, "इस दौरान लोग लालटेन भी जला सकते हैं."

यह भी पड़ें: कांग्रेस को पसंद नहीं आई पीएम मोदी की 9 मिनट वाली अपील, बताया ‘बकवास’

उल्लेखनीय है कि राजद का चुनाव चिन्ह 'लालटेन' है. तेजप्रताप के इस ट्वीट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया, "अब ललटेन का जमाना चला गया. गांव में भी घर घर बिजली पहंच गई है. दीया, मोमबत्ती हिंदू, ईसाई पूजा के लिए घर में रखते हैं. मोबाइल तो सबके पास है. इसलिए प्रधानमंत्री ने लालटेन का जिक्र नहीं किया. समझे बबुआ?"

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड