नवीन पटनायक ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों पार्टियों ने अर्थव्यवस्था को दिवालिया बना दिया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को भाजपा को ‘‘बातें अधिक और काम कम’’ करने वाली पार्टी बताते हुये कहा कि कांग्रेस और भगवा दल देश की अर्थव्यवस्था को ‘‘दिवालिया बनाने के लिए जिम्मेदार’’ हैं
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बीजेपी को ‘‘बातें अधिक और काम कम’’ करने वाली पार्टी बताते हुये कहा कि कांग्रेस और भगवा दल देश की अर्थव्यवस्था को ‘‘दिवालिया बनाने के लिए जिम्मेदार’’ हैं. वह यहां संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बीजेपी और कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी दिवालिया बना दिया.’’
बीजेपी की राज्य के कृषि कर्ज माफी की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है भाजपा बात ज्यादा काम कम करती है.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था. हम सब जानते हैं कि उसका क्या हुआ. उन्होंने कहा कि कृषि कर्ज माफी से न तो पहले कभी फायदा पहुंचा है न ही भविष्य में ऐसा होगा.
Tags
संबंधित खबरें
Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO
Israel‑Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध से दुबई रियल एस्टेट मार्केट पर पड़ सकता है असर, बिक्री में गिरावट की संभावना
Iran-Israel War: DGCA की बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व और खाड़ी हवाई क्षेत्र को लेकर एडवाइजरी; प्रभावित एयरस्पेस से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
\