नितिन गडकरी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- PAK ने आतंकवाद पर नहीं लगाई लगाम तो रोक देंगे पानी

गडकरी ने कहा अगर ऐसे में पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता है तो भारत पानी रोक देगा. दोनों देशों के बीच 1960 में की गई संधि में व्यास, रावी, सतलज, सिंधु, चिनाब और झेलम नदी शामिल हैं. फरवरी में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के रिश्तों में खटास का दौर शुरू है. भारत ने भारत ने सबसे पहले पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा वापस लिया था

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credit-PTI)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पाकिस्तान (Pakistan) को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आंतकवाद (Terrorism) पर रोक नहीं लगाई तो भारत पाक को जा रहे नदियों के पानी पर रोक लगा सकता है. नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने आंतरिक रूप से इसका अध्ययन शुरू कर दिया है और रोका गया पानी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भेजा जाएगा. नितिन गडकरी ने कहा कि साल 1960 में हुई जल संधि के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को छह में से तीन नदियों का पानी दिया था. इस बात को संधि में लिखा गया. यह पानी पाक को आपसी भाईचारे और प्रेम सवांद पर दिया जाएगा.

गडकरी का यह बयान उस वक्त आया है जब वे अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. पंजाब में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाक करार पर खरा नहीं उतर रहा, इसलिए हम भी जलसंधि के करार के लिए बाध्य नहीं है.

यह भी पढ़ें:- जयपुर के बाद अब UP में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू की बिक्री पर लगी रोक, FSDA ने दूसरे उत्पादों के भी लिए नमूने

गडकरी ने कहा अगर ऐसे में पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता है तो भारत पानी रोक देगा. दोनों देशों के बीच 1960 में की गई संधि में व्यास, रावी, सतलज, सिंधु, चिनाब और झेलम नदी शामिल हैं. फरवरी में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के रिश्तों में खटास का दौर शुरू है. भारत ने भारत ने सबसे पहले पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा वापस लिया था और फिर वहां से आयात होने वाली वस्तुओं पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स