दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक केजरीवाल मैदान में सबसे आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई. इस बार के चुनाव में बीजेपी बनाम AAP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला. एक तरफ जहां पर बीजेपी की कमान खुद अमित शाह के हांथों में था वहीं आम आदमी पार्टी का बागडोर अरविंद केजरीवाल ने खुद संभाल रखा था. अगर दिल्ली की अहम सीटों पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं. वोटों की गिनती में जो शुरुवाती रुझान सामने आ रहे हैं उसमें सीएम केजरीवाल आगे चल रहे हैं. नई दिल्ली की सीट हमेशा से बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है. इस सीट पर फतेह करना वाला ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( (Photo Credits: IANS)

Delhi Assembly Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई. इस बार के चुनाव में बीजेपी बनाम AAP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला. एक तरफ जहां पर बीजेपी की कमान खुद अमित शाह के हांथों में था वहीं आम आदमी पार्टी का बागडोर अरविंद केजरीवाल ने खुद संभाल रखा था. अगर दिल्ली की अहम सीटों पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं. वोटों की गिनती में जो शुरुवाती रुझान सामने आ रहे हैं उसमें सीएम केजरीवाल आगे चल रहे हैं. नई दिल्ली की सीट हमेशा से बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है. इस सीट पर फतेह करना वाला ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता है.

ज्ञात हो कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी ने सुनील यादव को मैदान में उतारा है. तो वहीं कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल पर दांव खेला है. इस बार के चुनाव में सबसे अधिक उम्मीदवार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर उतरे हैं. अरविंद केजरीवाल और सुनील यादव के समेत 28 उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2015 के चुनाव में नई दिल्ली सीट से 13 उम्मीदवार उतरे थे.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. इसके साथ ही किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. वही बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस का इस चुनाव में खाता तक नहीं खुल सका था. वहीं इस बार के चुनाव पर आए सर्वे में आम आदमी पार्टी को सबसे आगे दिखाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड