गुजरात: अपूर्व शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब, Book की लंबाई और वजन जानकर रह जाएंगे दंग

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी की अहमदाबाद के बुक फेयर समारोह में मोदी के कटआउट वाली किताब चर्चा का व‍िषय बना हुआ है.

पीएम मोदी (Photo Credits: Getty)

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (Narendra Damodardas Modi) की अहमदाबाद (Ahmedabad) के बुक फेयर समारोह में मोदी के कटआउट वाली किताब चर्चा का व‍िषय बना हुआ है. जी हां अहमदाबाद के अपूर्व शाह द्वारा रचित यह किताब लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि पिछले दो दिनों के अंदर अब तक 300 किताबें बुक फेयर में बेची जा चुकी हैं. साथ ही ये किताब न सिर्फ लोग खुद के लिए ले जा रहे हैं बल्कि अपने दूसरे साथी, जोकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काफी पंसद करते हैं. उन्हे गिफ्ट देने के लिए भी ले जा रहे हैं.

इस क‍िताब में बताया गया है क‍ि सकारात्मक सोच कैसे इंसान के जीवन को बदल सकती है. इस क‍िताब का मैसेज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए एक छोटी क‍िताब भी बनाई गई है. इस छोटी क‍िताब को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं. इस क‍िताब की ऊंचाई पीएम मोदी की तरह 5 फुट 7 इंच है. जब पीएम मोदी 67 साल के हुए तो क‍िताब का वजन भी 67 क‍िलो रखा गया है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ठुकराया पाकिस्तान का न्योता, नहीं जाएंगे पाकिस्तान, आतंकवाद को ख़त्म करने की दी नसीहत

इस किताब के लेखक और पब्ल‍िश करने वाले अपूर्व शाह का कहना की आम आदमी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी की जीवन से काफी प्रेरणा ले सकते हैं. अपूर्व शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन हमेशा उन्हें प्रेरणा देता है. उन्होंने अपने जीवन में ज‍िन चीजों को महत्व द‍िया है, उसी चीजों को क‍िताब में दर्शाया गया है. इन बातों को अगर कोई इंसान अपने जीवन में अपनाता है तो पर‍िवर्तन आना ब‍िल्कुल संभव है.

Share Now