देश

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: राजनीति में इस शख्स से राहुल गांधी को लगता है डर- अमित शाह

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार पर पहुंचे शाह ने गुरुवार को कहा कि विकास का दूसरा नाम बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान है, मगर कांग्रेस के पास न तो यह बताने के लिए है कि पहले क्या किया और आगे क्या करेंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: राजनीति में इस शख्स से राहुल गांधी को लगता है डर- अमित शाह
राहुल गांधी व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credits: PTI)

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल को नरेंद्र मोदी नाम का फोबिया हो गया है. यही कारण है कि वे सिर्फ मोदी-मोदी ही जपते हैं. मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार पर पहुंचे शाह ने गुरुवार को कहा कि विकास का दूसरा नाम बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान है, मगर कांग्रेस के पास न तो यह बताने के लिए है कि पहले क्या किया और आगे क्या करेंगे. बीजेपी ने राज्य के हर वर्ग के लिए काम किया है.

शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक दिन हवाई जहाज के इंतजार में हवाई अड्डे पर बैठे राहुल गांधी का भाषण सुन रहे थे, राहुल यह नहीं बता रहे थे कि, उनकी सरकार ने कितना भ्रष्टाचार किया और आगे क्या करेंगे, उनके पास कुछ भी बताने को नहीं है, वहीं भाजपा विकास करती रही है, आगे भी करेगी. राहुल अपने भाषण में सिर्फ मोदी-मोदी करते हैं। लगता है कि राहुल को मोदी नाम का फोबिया हो गया है.

यह भी पढ़े: राफेल डील- कांग्रेस ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- सरकार ने राष्ट्रीय हित से समझौता किया

शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को सुनकर यह समझना कठिन था कि वे कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं या बीजेपी का. वे तो सिर्फ मोदी-मोदी ही करे जा रहे थे. उन्हें तो कुछ भी हो मोदी ही नजर आते हैं.

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का दिन निकल जाने के बाद गुरुवार से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान तेज हो रहा है और इसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़वानी से कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).