देश

Modi Cabinet Expansion: पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 43 नए-पुराने चेहरे, शाम 6 बजे लेंगे शपथ- देखें पूरी लिस्ट

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बड़ा कैबिनेट में फेरबदल आज शाम होगा. बुधवार की शाम शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग पर मंत्री पद के संभावित नेताओं से मुलाकात की. प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे.

Modi Cabinet Expansion: पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 43 नए-पुराने चेहरे, शाम 6 बजे लेंगे शपथ- देखें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल के 43 मंत्री आज लेंगे शपथ (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बड़ा कैबिनेट में फेरबदल आज शाम होगा. बुधवार की शाम शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग पर मंत्री पद के संभावित नेताओं से मुलाकात की. प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. Modi Cabinet Expansion: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा, शाम 6 बजे 43 नेताओं को मोदी सरकार में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय कैबिनेट में होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले अहम जानकारी सामने आई है. अब कुल 11 मंत्रियों ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक अभी तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. जबकि कुछ और मंत्रियों के इस्तीफा देने की खबरें हैं.

एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है. निशंक कुछ समय पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था.

आज कैबिनेट विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जा रहा है, जिसमें से कुछ मंत्रियों को पदोन्नत किया जा सकता है. इस मंत्रिपरिषद में युवाओं और प्रशासिनक क्षमता वाले नेताओं को शामिल किया जा सकता हैं. इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. बाबुल सुप्रियो ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया

बिहार में अहम मंथन के बीच चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले पशुपति पारस को केंद्रीय पद मिल रही है. नए चेहरों में मणिपुर से सांसद राजकुमार रंजन सिंह, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, बीजेपी उपाध्यक्ष और उडुपी चिकमगलूर की सांसद शोभा करंदलाजे शामिल हैं. वहीं, उत्तराखंड से अजय भट्ट, ओडिशा के सांसद अश्विनी वैष्णव, बंगाल के सांसद शांतनु ठाकुर भी शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और जी किशन रेड्डी को कैबिनेट मंत्रियों के रूप में पदोन्नति मिलने वाली है. मई 2019 में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली बार कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).