Modi Cabinet 2.0: अमित शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, निर्मला को वित्त, जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा, देखें पूरी लिस्ट
पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल के 24 कैबिनेट मंत्रियों में बीजेपी के 20 और एनडीए के घटक शिवसेना, एलजेपी और शिरोमणि अकाली दल के एक एक सदस्य शामिल हैं.
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल में गुरुवार को उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार के सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली. मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह और अमित शाह (Amit Shah) के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर (S. Jaishankar) को भी शामिल किया गया है. दिल्ली (Delhi) में आज नए कैबिनेट (New Cabinet) की पहली बैठक भी होना है. इस बीच, पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है यानी मंत्रियों के विभागों का एलान कर दिया गया है. ज्ञात हो कि गुरुवार को करीब दो घंटे चले शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के सूत्रधार रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर आकर्षण का केंद्र रहे.
खासकर जयशंकर को मंत्रिमंडल में शामिल कर और कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को चौंका दिया. जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के दूसरे ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया है. सरकार में शामिल किए गए हरदीप सिंह पुरी भी भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं. पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराने वाले तेज तर्रार नेता गिरिराज किशोर का भी दर्जा बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दायित्व दिया गया.
Rajnath Singh appointed as the new Defence Minister, Amit Shah new Home Minister, S Jaishankar new External Affairs Minister. pic.twitter.com/6F1T4okJA8
— ANI (@ANI) May 31, 2019
पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल के 24 कैबिनेट मंत्रियों में बीजेपी के 20 और एनडीए के घटक शिवसेना, एलजेपी और शिरोमणि अकाली दल के एक एक सदस्य शामिल हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जयशंकर ने बीजेपी की सदस्यता ली है या नहीं. मोदी के कैबिनेट मंत्रियों में मुख्तार अब्बास नकवी एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं. यह भी पढ़ें- Modi Cabinet 2.0: बिहार से नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, आर के सिंह, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान को मोदी कैबिनेट में मिली जगह
यहां देखें किसके जिम्मे होगा कौन-सा मंत्रालय-
कैबिनेट मंत्री:
1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय
3. नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
4. डी. वी. सदानंद गौड़ा- रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
5. निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय
6. राम विलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
7. नरेंद्र सिंह तोमर-कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
8. रविशंकर प्रसाद- कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्रालय
9. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
10. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
11. डॉ. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
12. रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
13. अर्जुन मुंडा- आदिवासी मामलों का मंत्रालय
14. स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
15. डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
16. प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
17. पीयूष गोयल- रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
18. धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
19. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
20. प्रहलाद जोशी- संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
21. डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
22. अरविंद गणपति सावंत- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
23. गिरिराज सिंह- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
24. गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्रालय
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
1. संतोष कुमार गंगवार- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
2. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
3. श्रीपद येसो नाइक- आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
4. डॉ. जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
5. किरेन रिजिजू- युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
6. प्रहलाद सिंह पटेल-संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
7. राज कुमार सिंह- बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
8. हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
9. मनसुख मांडविया- जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)
राज्य मंत्री:
1. फग्गनसिंह कुलस्ते- इस्पात राज्य मंत्री
2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
3. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
4. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह- सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
5. कृष्णपाल गुर्जर- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
6. राव साहब दानवे- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
7. जी. किशन रेड्डी- गृह राज्य मंत्री
8. पुरुषोत्तम रूपाला- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
9. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
11. संजीव कुमार बालियान- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
12. बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
13. संजय शामराव- मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
14. अनुराग सिंह ठाकुर- वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री
15. अंगदी सुरेश- रेल राज्य मंत्री
16. नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री
17. रतन लाल कटारिया- जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
18. वी. मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
19. रेणुका सिंह सरुता- आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
20. सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
21. रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
22. प्रताप चंद्र सारंगी-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
23. कैलाश चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
24. देबाश्री चौधरी- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
बता दें कि पीएम मोदी 543 सदस्यीय लोकसभा में कुल 80 मंत्री रख सकते हैं. संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा सदस्यों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए. पीएम मोदी से पहले मोरारजी देसाई, चरण सिंह, वीपी सिंह, चन्द्रशेखर, एच. डी. देवगौड़ा, आई. के. गुजराल और अटलबिहारी वाजपेयी ऐसे गैर कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 01:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

