Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने ली शपथ, कैबिनेट में 24 सहयोगी
प्रधानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं.
नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोदी पहली बार 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे. बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार यह पद संभालने वाले वह भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बाद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. राजनाथ, टीम मोदी-1 के अहम मेंबर थे और गृह मंत्रालय संभाल रहे थे.
उनसे पहले एक पूर्ण कार्यकाल के बाद दूसरी बार पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे. प्रधानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं. यह भी पढ़े-नरेंद्र मोदी जब ले रहे थे प्रधानमंत्री पद की शपथ, तब टीवी देख ताली बजा रही थी मां हीरा बेन
#WATCH: Narendra Modi takes oath as the Prime Minister of India for a second term. pic.twitter.com/P5034ctPyu
— ANI (@ANI) May 30, 2019
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा और निर्मला सीतारमण, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान, भाजपा नेता नरेंद्र तोमर, रविशंकर प्रसाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता हरसिमरत कौर बादल, भाजपा नेता थावरचंद गहलोत, पूर्व राजनयिक सुब्रह्मण्यम जयशंकर, भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, महेंद्र पांडे, शिवसेना नेता अरविंद गणपति सावंत, भाजपा नेता गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
Delhi: Lucknow BJP MP Rajnath Singh takes oath as Union Minister pic.twitter.com/hswDCCZ51K
— ANI (@ANI) May 30, 2019
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, डॉ. जितेंद्र सिंह, किरण रिजिजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख एल. मांडविया ने शपथ ली.
Delhi: BJP President Amit Shah takes oath as Union Minister pic.twitter.com/fQEwvGmro1
— ANI (@ANI) May 30, 2019
राज्यमंत्री के रूप में फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, दानवे रावसाहेब दादाराव, जी. किशन रेड्डी, पुरोषत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, धोत्रे संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, अंगाड़ी सुरेश चन्नाबासप्पा, नित्यानंद राय, रतनलाल कटारिया, वी. मुरलीधरण, रेणुका सिंह सरुटा, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और देबाश्री चौधरी ने शपथ ली.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

