राज ठाकरे ने कहा-सड़क पर नहीं घर पर नमाज अदा करें मुस्लिम, अजान के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत
गुरु पुर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि 'सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा.
मुंबई: एमएनएस प्रमुख (MNS) राज ठाकरे ने मुस्लिमों द्वारा अजान के वक्त लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मुस्लिमों से पूछता हूं कि आपको अजान के लिए लाउडस्पीकर्स की जरूरत क्यों पड़ती है. एमएनएस चीफ ने आगे कहा कि आपको दिखावे की क्या जरूरत है? यदि आप नमाज करना चाहते हैं तो इसे घर पर भी कर सकते हैं. आप क्यों सड़कों पर नमाज पढ़ने लगते हैं?'
बता दें कि गुरु पुर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि 'सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा. अगर सभी यह समझने लगे तो देश और राज्यों में किसी तरह का विरोधाभास नहीं पैदा नहीं होगा.
I always ask Muslims that why do you need loudspeakers for Azaan? Who do you want to show? If you want to offer namaz, offer it at home. Why do you offer it on roads?: Raj Thackeray, Maharashtra Navnirman Sena (MNS) pic.twitter.com/EDE5W1YZfL
— ANI (@ANI) July 27, 2018
ज्ञात हो कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े मराठा आंदोलन का भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा राज्य सरकार की नाकामी का प्रतीक है. अगर बीजेपी सरकार राज्य की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उन्हें सत्ता संभालने का कोई हक नहीं.
गौरतलब है कि राज ठाकरे अपने बयानों और ऐक्शन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. पिछले वर्ष मुंबई के विक्रोली इलाके में मराठी साइनबोर्ड न लगाने के मुद्दे को लेकर दुकानदारों के साथ हुई झड़प में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
इस पुरे मामले पर राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि यदि कार्यकर्ता इसी तरह से मार खाते रहे तो उन्हें उनके पदों से हटा दिया जाएगा. राज ठाकरे ने कहा था, 'मुझे ऐसे कार्यकर्ता चाहिए जो दूसरों को पीटते हैं, खुद नहीं पिटते.'
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2018 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

