मिशन हरियाणा पर जुटे राहुल गांधी, इन अहम नेताओं संग रणनीति पर की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव और कई अन्य नेता शामिल हुए.
नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अडिग राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के नेताओं के साथ बैठक की जिसमें आम चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजहों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव और कई अन्य नेता शामिल हुए.
सूत्रों का कहना है कि अब गांधी 29 जून को महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक गांधी जल्द ही दिल्ली कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
Maharashtra HSC Paper Leak: नागपुर में निजी कोचिंग शिक्षक पर लगा केमिस्ट्री और फिजिक्स पेपर लीक करने का आरोप, WhatsApp के जरिए फैलाया
Jharkhand Shocker: गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव
Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)
\